उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत, बाथरूम में मिला शव...

5/27/2024 10:05:37 AM

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पदस्थ प्रभारी डिप्टी रेंजर का शव बाथरूम में मिला है। बताया जा रहा है कि डिप्टी रेंजर की हार्ट अटैक से मौत हुई है खतौली रेंजर स्वस्ति श्री जैन से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश कुमार सिंह ग्राम बीजौरी के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले फॉरेस्ट गार्ड से पदोन्नत होकर वन पाल हुए थे। वे अभी खतौली रेंज में आने वाले बगदरी में प्रभारी डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे। अवधेश कुमार फ्रेश होने के लिए बाथरुम में गए थे। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो खाना बनाने वाले कर्मचारी ने उनकी तलाश की पता चला कि वह बाथरूम के अंदर है।

 इसके बाद कर्मचारी ने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजा खोला अवधेश कुमार अंदर गिरे पड़े थे। उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई ,पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उनके गृह ग्राम बिजौरी भेज दिया है।

PunjabKesariअवधेश कुमार के निधन से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं अवधेश के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल है। आज सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर केसी सोनी का कहना है कि बेहोशी की हालत में डिप्टी रेंजर को लाया गया था यहां डॉक्टर की टीम ने जांच के बाद उन्हें  मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News