पत्नी के जाने से परेशान होकर की आत्महत्या

9/1/2018 12:25:29 PM

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने पत्नी के मायके से लौट कर नहीं आने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइंस पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय प्रेम नगर निवासी रामनिवास जाटव का उसकी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी।

युवक और उसके परिजन ने उसे बुलाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। इससे परेशान होकर रामनिवास जाटव ने कल अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News