दिग्विजय सिंह के समर्थक सुरजीत सिंह चड्ढा बने इंदौर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष
Thursday, Jul 06, 2023-06:34 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर के शहर अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। दिग्विजय सिंह के समर्थक सुरजीत सिंह चड्ढा को इंदौर शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विशाल अग्निहोत्री गोलू और अरविंद बिगड़ी को जनरल सेक्रेटरी बनाया है।
बता दें कि अग्निहोत्री और अरविंद बिगड़ी दोनों शहर अध्यक्ष पद के दावेदार थे। अरविंद बागड़ी को तो शहर अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी कर दी गई थी और पूर्व शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के समर्थकों में गांधी भवन में बाहर अरविंद बागड़ी का पुतला जलाया था और कहा था कि फूल छाप कांग्रेसी नहीं चलेगा जिसको लेकर नियुक्ति को होल्ड कर दिया गया था।