Punjab Kesari MP ads

बड़ी खबर: अफीम की खेती केस में निलंबित अधिकारी बहाल...मिली नई पदस्थापना

Friday, Apr 03, 2026-06:52 PM (IST)

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आए अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को शुक्रवार को पुन: सेवा में बहाल कर दिया गया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उन पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोपों के तहत निलंबन की कारर्वाई की गई थी, जिसे अब वापस लेते हुए नई पदस्थापना दी गई है।

प्रशासन ने एकता साहू को विकासखंड धमधा में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। यह कारर्वाई उस मामले के बाद हुई थी, जिसमें ग्राम समोदा में मक्के की आड़ में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया था कि खेतों के निरीक्षण और फसल सत्यापन में लापरवाही के चलते कागजी रिकॉर्ड में मक्का दर्शाया गया, जबकि वास्तविकता में अफीम की खेती की जा रही थी। इस मामले में कथित रूप से एक स्थानीय राजनीतिक व्यक्ति समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई थी। प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की निगरानी जारी है और आगे की कारर्वाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News