Punjab Kesari MP ads

अमहाईधार में तेंदुए की संदिग्ध मौत, पास में मिला गाय का शव; बाघ से संघर्ष की आशंका

Monday, Nov 02, 2026-06:38 PM (IST)

उमरिया (दीपक कुमार) : घुनघुटी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कांचोदर बीट के अमहाईधार में रविवार देर शाम तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटनास्थल के नजदीक एक पालतू गाय का शव भी मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। एक ही स्थान पर तेंदुए और मवेशी का शव मिलने से वन्यजीवों के बीच संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक चर्चाओं के अनुसार, गाय के शिकार को लेकर तेंदुए और बाघ के बीच भिड़ंत हुई होगी, जिसमें तेंदुए की मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास बाघ के पदचिह्न मिलने की भी चर्चा है। हालांकि, इन परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मृत तेंदुए की उम्र लगभग 7 से 10 वर्ष बताई जा रही है।

तेंदुए का शव कांचोदर बीट के आरएफ-233 क्षेत्र में मिला है। सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। अधिकारी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर रहे हैं।

फिलहाल तेंदुए की मौत के पीछे बाघ से संघर्ष या किसी अन्य कारण की आशंका है। मौत की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वन विभाग द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News