अस्पताल में गर्भवती महिला पर गिर गई सफाई कर्मचारी, पीठ में घुसा पलंग का रॉड

Wednesday, Feb 05, 2020-12:57 PM (IST)

भोपाल: कमलनाथ सरकार में अस्पतालों में बरती जाने वाली लापरवाही की मुंह बोलती तस्वीर सामने आई है। जहां भोपाल के सुल्तानिया ज़नाना अस्पताल में एक कर्मचारी महिला गर्भवती महिला के ऊपर गिर पड़ी। गनिमत यह रही कि ऐन मौके पर गर्भवती महिला संभल गई लेकिन कर्मचारी महिला के पीठ में सरिया धंस गया। हादसा उस समय हुआ जब महिला कर्मचारी उस गर्भवती महिला को अकेले ही उठाकर बेड पर शिफ्ट कर रही थी।

PunjabKesari


जानकारी के अनुसार सुशीला बाई सुलतानिया अस्पताल में सफाई के साथ साथ हेल्पर का काम करती है। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की तबियत ज्यादा खराब होनेपर उसे वॉर्ड से ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया जा रहा था। वह अकेले ही प्रसूता को पलंग से उठाकर स्ट्रेचर पर शिफ्ट कर रही थी उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो पलंग पर गिर गई।

PunjabKesari

खस्ताहाल है अस्पताल की हालत, सुविधा के नाम पर एक बेड पर सोती है दो-दो गर्भवती महिलाएं
बताया जा रहा है कि सुल्तानिया अस्पताल में 185 बेड हैं और यहां भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक ही बार में 250 से पार हो जाती है। अस्पताल में अतिरिक्त बेड लगाने की जगह नहीं है। आलम यह है कि एक बेड पर दो-दो प्रसूताओं को भर्ती किया जाता है। दो दो जच्चा-बच्चा को एक ही बैड पर सोना पड़ता है। दोनों प्रसूताओं के आधे पैर बिस्तर से लटकते रहते है। मरीजों के अनुसार वो रात भर सो नहीं पाती हैं और करवट भी बदल नहीं पाती क्योंकि उन्हें नीचे गिरने का डर सताता रहता है। कभी कभी तो प्रसूताओं को जमीन पर भी लेटाया देखा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News