Punjab Kesari MP ads

टीचर ने हैवानियत की हदें की पार, स्कूल के कमरे में 5 साल की छात्रा से की दरिंदगी

Monday, Oct 26, 2026-09:29 PM (IST)

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक निजी स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टांडा बरूड़ थाना प्रभारी अंतिम पवार ने बताया कि आरोपी चंपालाल मंडलोई खरगोन का निवासी है। वह बच्ची को प्रतिदिन घर से स्कूल लाता और छुट्टी के बाद वापस छोड़ता था।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को आरोपी बच्ची को स्कूल के एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान बाहर मौजूद अन्य बच्चे भी सहम गए। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रविवार को टांडा बरूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कारर्वाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News