Punjab Kesari MP ads

शिक्षक ने तीसरी की छात्रा से की छेड़छाड़, FIR दर्ज होते ही बोला- झूठा आरोप लगाया, मिली जमानत

Wednesday, Feb 11, 2026-04:22 PM (IST)

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा में छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत करने का एक मामला सामने आया है। जहां स्कूल शिक्षक ने कक्षा तीसरी की छात्रा के साथ बेड टच किया। घटना के बाद छात्रा ने अपनी मम्मी... से कहा मैं क्लास में पीछे की बैंच पर बैठी थी। सर मेरे पास आए। साइड में बैठ गए और फिर उन्होंने मुझे बुरी तरह छुआ। मेरे साथ गंदी हरकत की। मैं डर गई। उन्होंने आंख दिखाकर मुझे डराया और चुप रहने के लिए कहा। फिर उन्होंने मेरे साथ क्लास में बैठी मेरी सहेली के साथ भी गंदी हरकत की। वह भी बहुत डर गई थी। इन शब्दों के साथ अपना दर्द बयां कर रही 10 साल की बेटी मां के आंचल से लिपटकर रो पड़ी।

PunjabKesari

बच्ची सहमी थी। उसने मां से कहा कि, मम्मी अब मैं स्कूल नहीं जाऊंगी। ये डर सिर्फ एक बालिका का नहीं बल्कि उन सभी माता-पिता के लिए भी था, जिन्होंने अपने बच्चों को उस शिक्षक के हाथों सौंप रखा था, जिसने मासूमों पर गंदी नजर डाली। मूंदी पुलिस ने पीड़ित बालिका की शिकायत पर आरोपी शिक्षक बाबूलाल पिता सकरन तिलके (54) निवासी बालाजी रेसीडेंसी (खंडवा) खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

PunjabKesari

बाबूलाल को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, बाद में उसे जमानत मिल गई। बाबूलाल हिंदी के शिक्षक हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पीएस सोलंकी ने बताया कि शिकायत मिली है। बीईओ को जांच के लिए भेजा है। बुधवार को रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News