फरवरी में इस दिन आ सकती है लाडली बहना की 33वीं किस्त, लेकिन इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Thursday, Feb 05, 2026-02:01 PM (IST)

भोपाल : प्रदेश की बहू बेटियों को लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस योजना के तहत फरवरी माह में प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को 33वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए दिए जाने हैं। लेकिन इसी बीच इस योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इनमें से कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें फरवरी के महीने में योजना कि ये राशि नहीं भेजी जाएगी। खास बात यह कि फरवरी महीने की किस्त के 1500 रुपए आपके खाते में आएंगे या नहीं यह जानने के लिए आपको कहीं जाने की जररूत नहीं। आप घर बैठे अपने फोन के जरिए पूरी जानकारी निकाल सकती है। इसके लिए आपको लाडली बहना योजना लाभार्थी लिस्ट देखनी होगी। अगर इस लिस्ट में आपका नाम होगा तो आपके खाते में 1500 रुपए आने तय हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो तय है कि आपका नाम लाडली बहना योजना से कट चुका है।

कैसे चेक करें

लाडली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट चैक करने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद आपको OTP का भरकर लॉग इन करना होगा। लॉग के बाद आपको होमपेज पर फाइनल लिस्ट का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक करें। अब अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद आपे मोबाइल पर OTP आएगा। इस OTP को भरे और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही अपना जिला, लोकल बॉडी, ग्राम पंचायत या फिर वार्ड के नाम पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।

क्या है योजना

मध्य प्रदेश के मामा कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को अपने कार्यकाल में लॉन्च किया था। इस योजना का लाभ महिलाओं की मूल निवासी महिलाओं को मिलता है। इसमें हर 60 वर्ष से कम आयु की महिला को इस योजना की पात्र है। इनमें तलाकशुदा या विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें कुछ शर्तें भी है जिसमें परिवार की सालाना इनकम 2.50 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इसलिए कट जाता है नाम

60 साल से ज्यादा की उम्र होने पर लाडली बहना योजना की पात्रता खत्म हो जाती है, इसका मतलब यह कि जो महिलाएं फरवरी में 60 से पार हो गई है उनके नाम स्वत: लाभार्थी लिस्ट से कट जाएंगे। यही वजह है कि 2023 से हजारों महिलाएं लाड़ली बहना योजना से बाहर हो चुकी हैं।

कब आएगी लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त

बता दें कि मोहन सरकार हर बार महीने के पहले या दूसरे हफ्ते लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करती है। हालांकि जनवरी की बात करें तो सीएम मोहन यादव ने 32वीं किस्त 16 जनवरी को जारी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि फरवरी में 8 से 16 फरवरी के बीच लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News