5 साल से लिव इन में रह रहे कपल की फंदे से लटके मिले शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Saturday, Sep 28, 2024-11:55 AM (IST)

बैतूल (विनोद पातरिया) : बैतूल जिले में भैंसदेही थाना क्षेत्र के माथनी गांव में लिव इन रिलेशनशिप में पिछले 5 वर्षों से साथ रह रहे महिला और पुरुष की आज उनके मकान से लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर जानकारी मिल रही है कि भैंसदेही थाना क्षेत्र के माथनी गांव में लीलाबाई और फुलेसिंग पिछले 5 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। जिनका आज सुबह घर के कमरे में शव मिले है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिरकार दोनों ने फांसी लगाई है या दोनों की मौत के कोई दूसरे कारण है।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार उन्हें आज सुबह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के माथनी गांव में एक कमरे में दो लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो एक पुरुष और एक महिला का शव एक कमरे में मिले। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिरकार दोनों ने आत्महत्या की है या दोनों की मौत के पीछे कोई और कारण है।

भैंसदेही थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि घर में आज सुबह दो लोगों एक महिला और एक पुरुष के शव मिले हैं। दोनों 5 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस मर्ग कर मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News