Punjab Kesari MP ads

शादी के 15 दिन बाद ससुराल से जेवर और रुपए लेकर फरार हुई दुल्हन, युवक ने SP से की शिकायत

Friday, May 30, 2025-03:44 PM (IST)

बैतूल। (रामकिशोर पवार): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में राहुल यादव ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कन्यादान योजना में रुक्मणी नाम की युवती के साथ शादी की थी। लेकिन रुक्मणी ने राहुल के संग अपना वैवाहिक जीवन संवारने के बजाय ससुराल से नौ दो ग्यारह हो गई। बैतूल जिले में लुटेरी दुल्हन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शादी जैसे पवित्र रिश्ते को हथियार बनाकर अब युवकों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला भीमपुर तहसील के ग्राम चाटुबाड़ी से सामने आया है। जहां एक युवक ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह किया और महज 15 दिन बाद दुल्हन सोने, चांदी के जेवर और लाखों रुपये नकद और कपड़े लेकर फरार हो गई। 

भीमपुर तहसील के ग्राम चाटुबाड़ी निवासी पीड़ित युवक राहुल पिता लच्छू यादव ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग की है। राहुल यादव ने बताया कि वह खेती और दूध व्यापार का कार्य करता है। उसका विवाह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ग्राम सावलमेंढ़ा में हिंदू रीति रिवाज से 5 मई को रूकमणी से हुआ था। शादी पूरी तरह से बिना दान.दहेज के सम्पन्न हुई थी। राहुल ने बताया कि शादी के तुरंत बाद रूकमणी अपने मायके बड़गांव चली गई थी। इसके बाद 16 मई को परिजनों की उपस्थिति में वह फिर से ग्राम चाटुबाड़ी आई और 17 मई को गांव समाज के बीच रिसेप्शन हुआ।

PunjabKesariलेकिन उसी दिन रूकमणी फिर से मायके लौट गई। 18 मई को वह ससुराल आई लेकिन तबीयत खराब बताकर पूरे दिन सोती रही। 20 मई को उसने अपनी बहन के बेटे को बुलाकर उसके साथ मायके चली गई। राहुल के अनुसार रूकमणी ने शादी के नाम पर केवल धोखा दिया। 25 मई के बाद उसका मोबाइल बंद आने लगा और बाकी परिजनों ने भी कॉल उठाना बंद कर दिया। राहुल ने बताया कि जब घर में जांच की गई तो पता चला कि रूकमणी अपने साथ एक सोने का हार एक मंगलसूत्र एक चैन तीन अंगूठियां एक जोड़ी झुमकी दो जोड़ी चांदी की पायलें तीन लाख रुपये नकद और एक सूटकेस भर कपड़े चुराकर ले गई है। युवक अब पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News