Punjab Kesari MP ads

सागर में अचानक पलट गई कॉलेज बस ,दो छात्राएं हुई घायल

Thursday, Sep 12, 2024-08:38 PM (IST)

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में आने वाले बहेरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को एक कॉलेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई आपको बता दें की इस दुर्घटना में बस में सवार दो छात्राएं घायल हो गई हैं जिन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया मौके पर लोगों की काफी भीड़ भी लग गई थी और तत्काल इस बात की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesariप्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान सागर कॉलेज की बस छात्रों को लेकर जा रही थी तभी सेमरा बाग मार्ग पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई थी और पलट गई। दुर्घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई ,इस घटना के बाद बस का ड्राइवर भाग गया है बहेरिया थाना पुलिस का कहना है कि ज्ञान सागर कॉलेज की बस विद्यार्थियों को लेकर कॉलेज से निकली थी और रास्ते में अनियंत्रित हो गई बस में करीब 18 छात्राएं सवार थी, दो छात्राएं घायल हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News