Punjab Kesari MP ads

रेलवे फाटक तोड़कर अचानक चलती ट्रेन से टकरा गई कार , एक की मौत...

Sunday, Apr 07, 2024-12:42 PM (IST)

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार अचानक रेलवे फाटक तोड़कर ट्रेन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार ट्रेन से टकराने के बाद ट्रेन 7 घंटे अनूपपुर जंक्शन पर खड़ी रही। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रेन के आखिरी तीन कोच को भी काफी नुकसान हुआ है। कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया हादसा बेलिया फाटक पर हुआ है। 


आपको बता दें की जैतहरी थाना क्षेत्र में बेलिया फाटक पर कार अचानक अनियंत्रित हुई और ट्रेन से टकराई है। नरेंद्र वर्मा अपने दोस्त रामप्रवेश साहू के साथ अनूपपुर आ रहा था। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बेलिया फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। 

PunjabKesari
रामप्रवेश साहू को गंभीर हालत में बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। कार ट्रेन से टकराई तो ट्रेन के आखिरी के तीन डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम का पाइप फट गया था हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन को अनूपपुर रेलवे स्टेशन लाया गया यहां पर डिब्बे बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News