Punjab Kesari MP ads

चलती कार पर गिरा अचानक विशाल पेड़, अंदर बैठी डिप्टी कलेक्टर की मां की दबने से दर्दनाक मौत

Monday, Sep 07, 2026-08:00 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां जेल रोड पर इमली का पुराना पेड़ एक चलती कार पर गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड की है। यहां इमली का पुराना पेड़ एक चलती कार पर गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार महिला पेड़ के नीचे दब गई। सूचना मिलते ही एमजी रोड पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम की टीम ने पेड़ हटाकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। sdrf की टीम मौके पर पहुंची महिला को निकाला। एंबुलेंस में देरी के चलते पुलिस की गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज कर दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक महिला की फहचान 75 वर्षीय राधा देवी के रूप मे हुई है। मृतिका राधा देवी नर्मदा विकास प्राधिकरण में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघि की माताजी बताई जा रही हैं। वही उनके साथ उनकी एक परिचित 55 वर्षीय वैशाली जेसवाल भी घायल हुई थी जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों महिला पलासिया से अपने घर एरोड्रम तहना क्षेत्र जा रही थी। बारिश आंधी की वजह से पेड़ उनकी कार पर गिरा जिससे एक महिला की मौत हो गई। वही एक महिला घायल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News