Punjab Kesari MP ads

MP की इस कलेक्टर की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किए गैर जमानती वारंट जारी

Tuesday, Sep 22, 2026-09:56 PM (IST)

जबलपुर: मध्य प्रदेश के पन्ना कलेक्टर उषा परमार की मुश्किलें बढ़ गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी गैर जमानती वारंट जारी किया है। हाईकोर्ट ने अधिकारी के खिलाफ यह सख्त एक्शन जबलपुर न्यायालय की अवमानना के मामले में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, एमपी हाईकोर्ट ने कलेक्टर उषा परमार को 30 सितंबर को अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं।  इसके लिए पन्ना एसपी को जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मामले में इसी दिन अगली सुनवाई होगी।

ये है पूरा मामला

मामला पन्ना कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी के नियमितीकरण से जुड़ा हुआ है। कर्मचारी के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने 13 अगस्त 2025 को याचिका का निराकरण करते हुए याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन का निराकरण 90 दिन में करने के आदेश जारी किए थे और कलेक्टर से जवाब मांगा गया था, लेकिन कलेक्टर की ओर से नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News