बुजुर्ग के लिए ठंड बनी कहर, गंवाई जान

12/21/2018 3:51:50 PM

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के भटनवारा गांव में एक बुजुर्ग की ठंड के चलते मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भटनवारा गांव में सड़क किनारे शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग मृत हालत में मिला।
 

PunjabKesari

उसके शरीर में कम कपड़े थे, जिसके चलते अंदेशा लगाया जा रहा है कि उसकी ठंड के चलते मौत हो गई है। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News