एक दिन पहले धूमधाम से हुई शादी, अगले ही दिन प्रेमी संग फरार हुई बहु, लोक लाज के डर से ससुर ने खाया जहर

Thursday, Feb 12, 2026-04:36 PM (IST)

(मुरैना): मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक बहु ससुराल से शादी के अगले ही दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के महज एक दिन बाद हुए इस कांड से घरवाले भी सकते में आ गए । उन्होने  बहु की तलाश के लिए पुलिस से मदद मांगी लेकिन वहां निराशा के साथ बेइज्जती ही हाथ लगी। आहत होकर बहु के ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

बहु भागी तो ससुर ने खाया जहर

मध्य प्रदेश के मुरैना से आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया। नई नवेली दुल्हन के शादी के अगले ही दिन प्रेमी संग फरार हो जाने की घटना से  ससुराल वाले अवसाद में आ गए। जानकारी के मुताबिक बहु के  ससुराल वालों ने उसे तलाशने के लिए पुलिस के सामने गुहार लगाई, लेकिन  मदद के बजाय उनको बेइज्जत किया गया । इस बेइज्जती से आहत होकर ससुर ने जिंदगी को खत्म  करने के लिए जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया ।

थानी प्रभारी पर परिवार के संगीन आरोप

जानकारी के मुकाबिक एक शख्स की धूमधाम से शादी हुई, मायके वालों ने बेटी को खुशी-खुशी विदा किया,और  बहु का पति के घर पर आगमन हुआ। लेकिन अगली ही  सुबह दूल्हा के साथ पूरा परिवार दंग रह गया कि जिस लड़की को वो बहु बनाकर लाए वो अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

दुखी ससुराल वाले शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि  पुलिस ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से नहीं लिया। बहू की तलाश की गुहार लगाते दो महीने हो गए लेकिन कोई पता नहीं चला, जिससे आहत होकर दूल्हे के पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पोरसा थाना प्रभारी पर घरवालों ने  प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। लिहाजा सामाजिक शर्म और लाज के चलते ससुर ने जहर खाकर जान देने कोशिश की है। फिलहाल ससुर अस्पताल में भर्ती है और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News