Punjab Kesari MP ads

दिग्विजय सिंह के लिए बंद हो मंदिरों के दरवाजे, हिंदू समाज ने लगाए पोस्टर

Thursday, Sep 19, 2019-12:49 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने 'भगवा वस्त्र और मंदिरों' पर बयान के कारण फिर से घिर गए हैं। राजधानी भोपाल में हिंदू समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके विरोध में बुधवार की रात को अंधेरे में शहर के कई मदिरों में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद होने का संदेश दिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह कुछ राजधानी के मुख्य मंदिरों परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर कुछ पोस्टर चिस्पाए मिलें। इन पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लिए मंदिरों के दरवाजे बंद होने का संदेश दिया गया है। इसमें निवेदक हिंदू समाज लिखा गया है। हालांकि पोस्टर किसने लगाए हैं, इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है और जहां जहां यह पोस्टर लगाए गए हैं, वहां से इन्हें निकालने का भी काम शुरू किया गया है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि मंगलवार को संत समागम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं. भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही हमारा धर्म है ? हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। ऐसे कृत्यों को माफ नहीं किया जा सकता।' इसके बाद सियासत गरमाई हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News