Punjab Kesari MP ads

दतिया में कांग्रेस को बड़े स्तर पर हेराफेरी की आशंका,पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने बूथ कैप्चरिंग के डर से निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा

Wednesday, Jul 29, 2026-05:43 PM (IST)

(भोपाल): दतिया उपचुनाव में मतदान को लेकर उलटी गिनती शुरु हो चुकी है। वीरवार सुबह से मतदान शुरु हो जाएगा लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की आशंका जताई है और इसके चलते  निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

 

PunjabKesari

इसे लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिकायत करते हुए दतिया में बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान का संदेह जताया है। गोविंद सिंह ने कहा है कि दतिया में गड़बड़ी कराने के लिए भिंड के पुलिस अधिकारियों को बुलाने की योजना बनाई गई है। इसलिए उनकी यहां ड्यूटी नहीं लगाई जाए।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दतिया उपचुनाव में हेराफेरी के लिए पड़ोसी जिले भिंड के पुलिस अधिकारियों को तैनात करने का प्लान  है। इसी के लिए गोविंद सिंह ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) संजीव कुमार झा को पत्र लिखा है। इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।

गोविंद सिंह ने भिंड के पुलिस अफसरों की दतिया में ड्यूटी पर रोक लगाने की मांग कर दी है। गोविंद सिंह ने कहा कि दतिया में बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोटिंग के लिए यह साजिश रची जा रही है। वहीं दतिया विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि निष्पक्ष मतदान के लिए हर जरूरी व्यवस्था की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News