Employees DA news: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: सरकार जल्द बढ़ाएगी 3% DA, मिलेगा 4 महीने का एरियर, जानें पूरी डिटेल
Thursday, Oct 30, 2025-01:39 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आने वाली है। राज्य सरकार स्थापना दिवस पर बड़ा तोहफा दे सकती है। सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों को 3% डीए बढ़ोतरी और चार महीने के एरियर की घोषणा की जा सकती है।
इस फैसले से हर महीने राज्य सरकार पर करीब 125 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा। वहीं एरियर सहित कुल खर्च करीब 600 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।
सरकार बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2025 से लागू करने की तैयारी में है। कर्मचारियों को दिसंबर से मार्च तक एरियर चार किस्तों में दिए जाने की संभावना है।
फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, और नए ऐलान के बाद यह बढ़कर 58% तक पहुंच जाएगा।
स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री के ऐलान का कर्मचारियों को बेसब्री से इंतजार है — क्योंकि यह राहत न सिर्फ जेब में मुस्कान लाएगी, बल्कि त्योहारी सीजन में बाजार में भी रौनक बढ़ा सकती है।

