मकान की दीवार गिरने से मासूम ने गंवाई जान, 3 गंभीर

8/19/2018 11:37:48 AM

जबलपुर : बरोहीबंद तहसील के गांव राखी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां मकान का छज्जा दीवार सहित धराशायी होने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं  बच्चे के माता-पिता और उसका 2 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो  गए। रात करीब 12 बजे के बाद यह हादसा हुआ। पूरा परिवार रात में गहरी नींद में था।
PunjabKesari
अचानक दीवार गिरी और सभी नीचे दब गए। गांव वालों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर पहुंचाया गया। क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से कच्चे मकानों में इस तरह के हादसे हो रहे हैं। बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम राखी में हुई घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News