Punjab Kesari MP ads

‘दतिया में फिर खिलेगा कमल’, जिला प्रभारी मंत्री का बड़ा दावा, नरोत्तम मिश्रा को लेकर भी कही ये बात

Wednesday, Jul 15, 2026-05:50 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत हासिल करने के लिए मैदान में जुटी है। इसी बीच जिला प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि दतिया में भाजपा प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी। मंत्री ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी तीखा हमला बोला है। कहा- कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है।
 
दरअसल, जिला प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी खंडवा पहुंचे थे। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि कमल हमेशा खिलता रहा है और अब दतिया में भी  खिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता का मालूम हो चुका है कि कांग्रेस का अब कोई भविष्य नहीं है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग भाजपा से जुड़ रहे है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी में भविष्य दिखाई देता है। वहीं, आगे मंत्री ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी योजनाओं के दम पर पार्टी दतिया उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी। मंत्री ने कांग्रेस और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर भी तीखा हमला बोला है। कहा कि दतिया में बीजेपी प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है।

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लेकर लोधी ने कहा कि वे पार्टी के अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी निर्णय लेती है, उसे वे पूरी निष्ठा से स्वीकार करते हैं और इस बार भी उन्होंने संगठन के फैसले का सम्मान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए मंत्री लोधी ने कहा कि जो नेता खुद 30 से 35 हजार वोटों से चुनाव हार चुका हो, उसका राजनीतिक भविष्य क्या होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता के नेतृत्व में कांग्रेस आगे नहीं बढ़ सकती।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News