मोहन सरकार ने नवरात्र पर लिया 3 हजार करोड़ का कर्ज! 15 दिनों के अंदर दूसरा कर्ज, इस साल ले चुके 34900 करोड़ का लोन

Tuesday, Sep 23, 2025-08:47 PM (IST)

(MP DESK): MP की मोहन सरकार ने नवरात्र पर 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया है।  सरकार ने रिजर्व बैंक से तीन हजार करोड़ रुपए का कर्ज उठाया है । इस कर्ज का भुगतान सरकार 24 सितंबर को होगा।  आपको बता दें कि सरकार की ओर से 15 दिनों के अंदर यह दूसरा कर्ज लिया गया है। पहले 9 सितंबर को भी चार हजार करोड़ रुपए के 3 कर्ज लिए गए थे। वहीं अब 1500-1500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए हैं। मोहन सरकार ने 15 दिन के अंतर में यह दूसरा कर्ज  लिया है।  इस कर्ज को  लेने के बाद सरकार पर 456640.27 करोड़ रुपए का कर्ज हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News