Punjab Kesari MP ads

MP में अगले 72 घंटे भारी ! इन जिलों में लू का अलर्ट जारी, पारा 42 के पार; आंधी-बारिश की कोई आशंका नहीं

Wednesday, Apr 15, 2026-10:18 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शूरू हो गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले 72 घंटे चुनौतीपूर्ण बताए जा रहे है। भोपाल, इंदौर, रतलाम और उज्जैन समेत 17 जिलों में लू (Heat weave) का अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई जिलों में तापमान 42 के पार पहुंच गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो आंधी-बारिश की कोई आशंका नहीं है।  

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 16, 17 और 18 अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, समेत 17 जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज यानी 15 अप्रैल को  एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने वाला है, लेकिन इसका राज्य पर कोई खास असर नहीं पड़ने की उम्मीद है। सीधे शब्दों में बात करें तो प्रदेशभर में आंधी-बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य में तापमान 42 के पार पहुंच गया है। वहीं, बीते मंगलवार को नर्मदापुरम राज्य का सबसे गर्म जिला बना रहा, जहां 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  
 
एमपी में भीषण गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ताकि लोगों को सेहत संबंधी मुश्किलों का सामना न करना पड़ा। जारी एडवाइजरी के मुताबिक दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। दोपहर में केवल आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकले और धूप से बचें। हल्के और सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News