Punjab Kesari MP ads

रातों-रात हटा दिए गए अध्यक्ष, जानिए किस मामले में गिरी गाज… अंदर की रिपोर्ट चौंकाने वाली

Monday, May 11, 2026-01:08 PM (IST)

जबलपुर: एमपी के जबलपुर में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनीष व्यास को पद से हटाया गया है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा रविवार को आदेश जारी किया गया है। बता दें कि अध्यक्ष व्यास के खिलाफ समिति की सदस्य की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।  

दरअसल, बाल कल्याण समिति, जबलपुर की सदस्य मेघा पवार ने अध्यक्ष मनीष व्यास के खिलाफ शिकायत की थी। मामले में अनुविभागीय दण्डाधिकारी रांझी, जबलपुर से जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि समिति की महिला सदस्यों के प्रति उनका व्यवहार असंयमित और गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यास को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा गया था।

उन्होंने अपने जवाब में कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक मतभेद का मामला है। लेकिन जांच रिपोर्ट, गवाहों के बयान और सुनवाई के आधार पर विभाग ने माना कि उनका व्यवहार बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों और गरिमा के अनुसार नहीं था।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 24 अक्टूबर 2024 को किशोर न्याय अधिनियम के तहत मनीष व्यास को बाल कल्याण समिति, जबलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन अब उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं पाया गया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News