भोपाल की लाइफ लाइन रेड बसों के पहिये थमें, जानिए हड़ताल की वजह

Saturday, Jun 15, 2024-06:28 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक) : राजधानी भोपाल की करीब 150 से ज्यादा लो फ्लोर बसों के पहिये थमे हुए हैं। दरअसल शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लो फ्लोर बसों के ड्राइवर और कंडक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल की वजह कर्मचारियों के पीएफ की राशि न मिलना बताया जा रहा है।

PunjabKesari

सिटी बस चक्का जाम हड़ताल की वजह से आम यात्रियों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है, इस हड़ताल की वजह से रूट नंबर 115 ,113, 116, 208 की बसें जो गांधीनगर, अयोध्या बायपास, ईदगाह हिल्स से लेकर भोपाल एम्स और पुतलीघर, कोकता, लालघाटी, कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चीचली आकृति इको सिटी, चिरायु हॉस्पिटल तक चलने वाली लो फ्लोर बसों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

PunjabKesari

इस हड़ताल को लेकर बागसेवनिया बस डिपो संघ अध्यक्ष अजीस खान का कहना है कि जब तक पीएफ का पैसा नहीं मिलेगा तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News