प्रदेश के ये जिले शीतलहर की चपेट में, तापमान में और गिरावट का अनुमान

12/21/2018 12:47:05 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। ठंडी हवाओं के कारण आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के करीब एक दर्जन स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की भी आशंका जताई है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर तापमानों में भारी गिरावट आयी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विज्ञान के अनुसार यहां अगले 24 घंटों के दौरान रात से सुबह के समय तक कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, weather department, Guess, cold wave, भोपाल न्यूज, शीतलहर, मौसम विभाग
 

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर में तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में भी अगले 24 घंटे के अंदर तापमान किन्हीं-किन्ही क्षेत्रों में 3 से 4 डिग्री तक गिरने की आशंका है। ठंड का असर सबसे अधिक मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्से में आने वाले ग्वालियर क्षेत्र में कई ट्रेनें प्रभावित हुई।

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, weather department, Guess, cold wave, भोपाल न्यूज, शीतलहर, मौसम विभाग
 

इन क्षेत्रों में है शीतलहर चलने का अनुमान 

मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर, मंडला, होशंगाबाद, पन्ना, बैतूल, टीकमगढ़, ग्वालियर, भिंड और दतिया जिले में शीतलहर चलने की संभावना बताई जा रही है। इन क्षेत्रों के अलावा शहडोल, जबलपुर और रीवा में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। 


PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Bhopal Hindi News, Bhopal Hindi Samachar, weather department, Guess, cold wave, भोपाल न्यूज, शीतलहर, मौसम विभाग

इन स्थानों में न्यूनतम स्तर पर है पारा

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बीच लुढ़क चुका है। पिछले 24 घंटों के दौरान खंडवा में 5.2, बैतूल 3.8, राजगढ़ 3.9, श्योपुर 3.4, दतिया में 2.7 भोपाल में 2.5 और जबलपुर 2.4 डिग्री गिरावट आयी है। इसी तरह न्यूनतम तापमानों में दो से चार डिग्री के बीच गिरावट आयी है। प्रदेश में इस बार सबसे ठंडा क्षेत्र खजुराहो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News