चोर ने निगला मंगलसूत्र, पुलिस ने पेट से निकलवाकर किया जप्‍त

6/29/2018 2:07:40 PM

जबलपुर: जबलपुर में बीते तीन दिनों में हुई लूट की वारदातों को अंजाम देने वालेआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर के बाहर घूम रही थी। तभी बदमाश गले से सोने का मंगलसूत्र निकालकर भाग गए। भाग रहे बदमाशों को जब पुलिस ने घेर लिया ,तो एक लुटेरे ने बचने के लिए चेन निगल ली।

पुलिस ने मंगलसूत्र निगलने वाले आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और सर्जन डॉक्‍टर के द्वारा सर्जरी करवाकर पेट से सोने का एक पेंडेंट एवं सात मोती निकलवाकर जब्त किए। पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा उपयोग में लायी गई मोटर सायकिल भी चोरी की थी। इस वारदात का खुलासा का करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों आरोपी राजू थापा और सूरज डुमार को गिरफ्तार किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News