चोरों ने मस्जिद को बनाया निशाना, वज़ूखाने से टोंटियां सहित अन्य कीमती सामान गायब

Friday, Aug 08, 2025-05:00 PM (IST)

पन्ना (टाइगर खान) : पन्ना में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंदिरों के बाद अब चोरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया है। शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर बंगले के पास स्थित मदार साहब की मस्जिद में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मस्जिद के वजूखाने से स्टील की टोंटियां, एक सफाई करने वाली कीमती मशीन और अन्य सामान चुरा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप के हालात बने हुए है।

PunjabKesari

बता दे कि मस्जिद के मुअज्जिन मुवीन खान ने बताया कि चोरों ने रात में मस्जिद की दीवार फांदकर इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोग नमाज के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि बीते दिनों चोरों ने दो मंदिरों में भी चोरी की थी। इस तरह मंदिरों और अब मस्जिद को निशाना बनाए जाने से लोगों में यह चर्चा आम है कि कोई गिरोह जानबूझकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News