जानिए कौन हैं IAS अवि प्रसाद: डिप्टी सेक्रेटरी से तीसरी शादी, पहली दोनों पत्नियां हैं कलेक्टर!

Monday, Feb 16, 2026-01:11 PM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश के IAS अधिकारी अवि प्रसाद फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी तीसरी शादी है। अवि प्रसाद साल 2013 में IPS सेलेक्ट हुए थे और 2014 UPSC परीक्षा में 13वीं रैंक लेकर IAS बने। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद (बच्चा बाबू), तत्कालीन चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

पहली दो शादियां IAS से

अवि प्रसाद की पहली पत्नी थी रिजु बाफना, जो फिलहाल शाजापुर कलेक्टर हैं। दोनों की शादी दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के दौरान हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में तलाक हो गया।

दूसरी शादी हुई मिशा सिंह से, जो आंध्र प्रदेश कैडर 2016 बैच की IAS हैं और वर्तमान में रतलाम कलेक्टर हैं। यह रिश्ता भी करीब 4 साल में टूट गया।

 तीसरी शादी आईएएस अंकिता धाकरे से

अब अवि प्रसाद ने तीसरी शादी की है अंकिता धाकरे से, जो 2017 बैच की IAS और वर्तमान में राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। दोनों का विवाह 11 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क में संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।

 IAS अवि प्रसाद की प्रोफेशनल लाइफ

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले। वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के CEO। कई जिलों में जिला पंचायत CEO और कलेक्टर रह चुके। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण रोकने के लिए कई अहम फैसले लिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News