शोभा ओझा का बड़ा बयान, 'भ्रष्टाचारियों से भरी है प्रत्याशियों की सूची'

11/3/2018 4:28:59 PM

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया की अध्यक्ष शोभा ओझा ने भाजपा प्रत्याशियों की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दागियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को चुनाव लड़वाकर राजनीति में भ्रष्ट आचरण को स्थायी और संस्थागत स्वरूप दे रही है। ओझा ने कहा कि चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा जो खुद को ‘पार्टी विथ ए डिफरेंस’ भी कहती थी। लेकिन उसका असली चेहरा, पहली सूची के साथ ही बेनकाब हो गया है। 

PunjabKesari

भाजपा ने ‘पेड न्यूज’ मामले में निचली अदालत से दंडित मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पुनः उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में जातिगत विभाजन और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के प्रकरण में आरोपी मंत्री रूस्तम सिंह को मुरैना से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह हत्या के प्रकरण में आरोपी और पुलिस रिकॉर्ड में लंबे समय तक फरार रह चुके मंत्री लाल सिंह आर्य को पुनः टिकट दिया गया है। हत्या समेत 30 से ज्यादा मुकदमों का सामना कर रहे घोषित अपराधी जालम सिंह पटेल को नरसिंहपुर से चुनाव लड़ाया जा रहा है। 
 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया और टिकट बांटने वाले शिवराज सिंह चैहान स्वयं अवैध उत्खनन के संरक्षक, व्यापमं, ई-टेंडरिंग, सिंहस्थ, डम्पर काण्ड और नर्मदा यात्रा के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनसे साफ-सुथरे प्रत्याशियों के चयन की उम्मीद भी कैसे की जा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News