प्रदेश का यह शहर वेस्ट मैनेजमेंट में भी बना 'ग्लोबल मॉडल'

9/7/2018 6:17:41 PM

इंदौर : इंदौर को ग्लोबल मॉडल ऑफ म्यूनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट के अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। इससे पहले इंदौर स्वच्छता के मामले में देश में दो बार अव्वल और युनाइटेड नेशन की थ्री आर कांफ्रेंस में इंदौर डिक्लेरेशन के बाद देश के टॉप 10 रहने योग्य शहरों में शुमार हुआ था।
PunjabKesari

महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने इंदौर के चहुंमुखी विकास का पूरा श्रेय शहर की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि पहले हम देश के ही शहरों में पिछड़े माने जाते थे लेकिन अब वही ग्लोबल फोरम आॅन ह्यूमन सेटलमेंट के सस्टेनेबल सिटीज एवं ह्यूमन सेटलमेंट अवार्डस् में इंदौर को ग्लोबल मॉडल माना है। उन्होंने इसे शहर की एवं इंदौर नगर निगम की पूरी परिषद व समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की बड़ी उपलब्धि बताया।
PunjabKesari
निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि महापौर मालिनी गौड़ को ये पुरस्कार 30-31 अक्टूबर को युनाईटेड नेशन कांफ्रेंस सेंटर बैंकॉक में प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंदौर को देश की सबसे प्रथम सेवन स्टार सिटी बनाने के लिए भी नगर निगम एवं शहर के नागरिक प्रतिबद्ध हैं और ये अवार्ड सभी के लिए प्रेरणादायी होगा। ग्लोबल फोरम ऑन ह्यूमन सेटलमेंट सम्पूर्ण विश्व के शहरों में रहने के मानकों पर कार्य करने वाल अंतरराष्ट्रीय संगठन है।


 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News