कौमी एकता की मिसाल बन गई रमजान की ये इफ्तार पार्टी, सभी धर्म के लोगों ने एक साथ खाया खाना

Wednesday, Apr 27, 2022-06:16 PM (IST)

कोरबा(इमरान मल्लीक): कोरबा पुरानी बस्ती स्थित स्कूल प्रांगण में यूथ मुस्लिम कमेटी द्वारा वृहद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी समुदाय के लोगों ने शिरकत कर कौमी एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक नेताओं की उपस्थिति में कौमी एकता एवं भाईचारे के संदेश को और बल मिला। इसमें कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद सभापति श्याम सुन्दर सोनी, आम आदमी पार्टी से विशाल केलकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद भाजपा से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान भाजपा से ही वैभव शर्मा पूर्व पार्षद मनीष शर्मा एल्डरमेन सनद दास दीवान, मुरित राम साहू, एवं पंजाबी समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

PunjabKesari

इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के संदेश को पढ़कर सुनाया। वही सीएम द्वारा 27 अप्रैल को रायपुर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया।

PunjabKesari

अपने उद्बोधन में राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि आज की इस इफ्तार पार्टी में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई का भाईचारा स्पष्ट नजर आ रही है। अल्लाह ने अनेक रंगों को एक थाली में सजा कर परोस दिया है। यही हमारी संस्कृति भी है सभी उपस्थिति लोगों को शुभकामनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News