हजारों नम आंखों ने मोनू पटेल को दी अंतिम विदाई, आशुतोष राणा, प्रह्लाद पटेल और संजय शर्मा हुए शामिल

Monday, May 01, 2023-05:47 PM (IST)

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा ) : नरसिंहपुर के भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मोनू पटेल को अंतिम बार नरसिंहपुर के केरपानी में शुक्रवार 28 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम 1842 क्रांति के बलिदानियों की मूर्ति का अनावरण समारोह में देखा गया था।

PunjabKesari

जहां मोनू पटेल ने हिंदू हृदय सम्राट कहे जाने वाले तेलांगना विधायक टी राजा का सम्मान किया था। उसके बाद अचानक मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल के निधन की खबर मिलने से पूरे जिले में शोक की लहर फैल गई। आज नम आंखों से मोनू पटेल का अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

वही डॉक्टर का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि आखिर मोनू पटेल के मौत का कारण क्या है। मोनू पटेल की अंतिम यात्रा में फिल्म जगत से आशुतोष राणा विधायक संजय शर्मा विधायक एनपी प्रजापति सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

PunjabKesari

मोनू पटेल की अंत्येष्टि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र ने की। इस दौरान पूरे समय केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल नम आंखों से लोगों से मिलते रहे।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News