Punjab Kesari MP ads

बैतूल में किसान पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर

Friday, Dec 20, 2024-08:19 PM (IST)

बैतूल। (रामकिशोर पवार); मध्य प्रदेश के बैतूल के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरण ढाना में खेत में किसान अपना काम कर रहा था, इसी दौरान खेत में अचानक बंदर आ गए जिन्हें भगाते समय वहां अचानक तीन भालू आ गए जिसमें से दो भालू ने अचानक ही किसान पर हमला कर दिया जिसमें किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पिता चीनू परते उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम मोरण ढाना थाना आठनेर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के आसपास खेत में अपना काम कर रहा था। 

इस समय अचानक कुछ बंदर खेत में आ गए जब किसान ने बंदरों को खेत में देखा तो उन्हें भागने लगा और कुछ पत्थर उठाकर उन बंदरों को मारा उतने में ही अचानक वहां पर तीन भालू आ गए और दो भालुओं ने किसान पर हमला कर दिया। जिसमें एक भालू ने किसान का पैर पकड़ लिया वहीं दूसरे भालू ने किसान के सर पर अपने नुकीले पंजे से हमला कर दिया, किसान बेहद घबराए हुआ था। इसके बाद किसान ने भालुओं से संघर्ष किया और धक्का मार कर उन भालुओं को भगाया इसके बाद किसान भागता हुआ अपने खेत से बाहर निकला जहां गांव का ही एक युवक बकरी चरा रहा था जिसने घायल की सहायता की। इसके बाद घायल को गांव के ही एक प्राइवेट डॉक्टर के पास परिचित लोग लेकर गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

PunjabKesari इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी घायल के पास पहुंचे और उसे गंभीर हालत में पहले भैसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल किसान को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरो द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News