सीधी में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की हुई मौत, शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण..

Saturday, Aug 17, 2024-10:00 AM (IST)

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगोहर गांव में तालाब में शुक्रवार की दोपहर को चार लड़कियां नहा रही थीं, इसी दौरान वह तालाब में डूब गईं जब चौथी लड़की ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। 


बताया जा रहा है कि सभी लड़कियों की उम्र 8 से 12 साल के बीच है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों की पहचान मनवाती सिंह ,खुशी सिंह और रीता सिंह के रूप में हुई है, पुलिस ने सभी के शव बरामद कर लिए हैं और मामला दर्ज कर लिया है मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News