विवाह समारोह से वापस लौट रहा वाहन खेत में पलटा, तीन महिलाओं की मौत

Tuesday, Jul 01, 2025-05:03 PM (IST)

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सोमवार रात विवाह समारोह से वापस लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खेत में घुस गया और वाहन के पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि अन्य 15 घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय वाहन में 20 लोग सवार थे। यह घटना बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में हुई। सभी लोग क्रूजर में सवार होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। यह दुर्घटना कल रात करीब 10 से 11 बजे के आस पास हुई जब कार अचानक अनियंत्रित कर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। घायलों को फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News