Punjab Kesari MP ads

तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित 3 मासूमों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Thursday, Oct 10, 2019-04:39 PM (IST)

बड़वानी(संदीप कुशवाह): बड़वानी जिले के सेंधवा के पास ग्राम सेगवी के सस्तिया फल्या में निस्तार तालाब में डूबने से दो सगी बहने रीता पिता भायदास 10 वर्ष, गीता पिता भायदास और संदीप पिता आशाराम की कुल 3 मासूमो की मौत हो गई। 

PunjabKesari

इस मामले में सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों के काम मे लगे होने के दौरान बच्चे तालाब में नहाने गए थे। जिससे यह हादसा हुआ है। वहीं, एक अन्य राकेश नामक बालक को तालाब से निकाल लिया गया था जिसका सेंधवा के सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।

PunjabKesari

हादसे की खबर मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब के पास इकट्ठा हो गए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, महिलाएं बदहवास नजर आई। ग्रामीणों द्वारा तीनों बच्चो के शव तालाब से निकाले गए। घटना की सूचना के बाद तत्काल सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी सहित बिजासन चौकी पुलिस भी मौके पर पंहुची। 

PunjabKesari

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पीएम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पीएम के बाद शव परिजनोंं को सौंपे दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस की कार्यवाही जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Related News