Punjab Kesari MP ads

लॉकडाउन में भी नहीं थम रही अपराध की घटनाएं, कटनी में तीन बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली

Thursday, May 14, 2020-03:25 PM (IST)

कटनी(संजीव वर्मा): लॉक डाउन के दौरान बुधवार की शाम कटनी में एक युवक को गोली से फायर कर जान से मारने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी में एक बाइक सवार को बुलेरो में आये तीन युवकों ने बंदूक से गोली मार दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जिन आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है। गोली लगने से घायल राहुल सिंह को पुलिस ने तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है, सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि युवक के प्रारंभिक बयान के आधार पर बुलेरो सवार तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज गया है। यह पूरी वारदात आदर्श कॉलोनी स्थित दुर्गा हॉस्पिटल गली में घटित हुई है और इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। 

PunjabKesari

सीएसपी ने यह भी बताया कि पूरे मामले की विवेचना शुरू कर आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही यह पता चल पायेगा कि किन कारणों से राहुल सिंह नामक युवक पर बंदूक से फायर करने कारण क्या था और बुलेरो में 3 युवक के अलावा और कितने लोग सवार थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News