पांढुर्णा में जंगली सब्जी खाने से मां और बेटी की हुई मौत, तीन की हालत गंभीर...

6/28/2024 9:37:00 PM

पांढुर्णा। (पंकज मदान): मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में शुक्रवार की सुबह सिविल अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां घुड़नखापा निवासी एक परिवार ने जंगली सब्जी खाने से 16 साल की बेटी की मौत हुई है। वहीं मां की हालत काफी गंभीर रहने से नागपुर रेफर किया गया था। जहां नागपुर में डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पिता और दो बेटे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुर्णा के ग्राम घुड़नखापा में एक परिवार में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब परिवार के सभी सदस्य गंभीर बीमार हो गए।

 सभी को सिविल अस्पताल पांढुर्णा पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने 16 वर्षीय बालिका को मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर द्वारा बालिका की मां को गंभीर हालत में नागपुर रैफर किया गया। इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया, बाकी गंभीर बीमार पिता सूर्यभान धुर्वे ,बेटा आशीष धुर्वे 12 साल और अविनाश धुर्वे सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। मृतक बालिका का नाम योगिता पिता सूर्यभान धुर्वे उम्र 16 साल है, वहीं मां का नाम निकिता पति सूर्यभान धुर्वे उम्र 40 साल है, दोनों घुड़नखापा के निवासी हैं।

PunjabKesari

इस मामले में सूर्यभान और आशीष का कहना है। खेत से जंगली सब्जी लाकर गुरुवार की रात को उसकी सब्जी बनाकर सभी ने सेवन किया था ,कुछ घंटे बाद बालिका योगिता के पेट में दर्द हुआ, इसके बाद उसकी मां निकिता की तबियत बिगड़ी, फिर धीरे - धीरे सभी बीमार होते गए। रिश्तेदार द्वारा सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर विनीत श्रीवास्तव और डॉक्टर प्रतीक सहारे का कहना है की पुलिस द्वारा सब्जी के सैंपल लिए गए है,जांच के उपरांत ही इस पूरे मामले का खुलासा होने की बात कही है। मृतकों का पोस्टमार्टम कर आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News