Punjab Kesari MP ads

दतिया में आपसी विवाद में हुई फायरिंग, गोली लगने से महिला की दर्दनाक मौत..

Sunday, Jun 30, 2024-03:21 PM (IST)

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार की रात को आपसी विवाद में फायरिंग हो गई। घटना वनवास गांव की है, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। युवती घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, सूचना पर दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। हत्या का आरोप गांव के ही सरपंच पर लगा है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनवास गांव के रतिराम यादव का विवाद गांव के ही सरपंच अरविंद यादव के भाई रविंद्र से हुआ था।

PunjabKesariशराब पीने को लेकर हुआ था विवाद, फिर हो गई फायरिंग..

 बताया जा रहा है कि यह विवाद शराब पीने को लेकर हुआ था। बाद में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामले को शांत कर दिया। लेकिन सरपंच अरविंद यादव इस बात से नाराज था और वह अपने साथियों के साथ शनिवार की रात को अचानक रतिराम के घर पहुंच गया और फिर विवाद शुरू हो गया। यहां पर मारपीट शुरू हो गई, बाद में अरविंद ने फायरिंग कर दी।

PunjabKesariफायरिंग में महिला को लग गई गोली, हुई मौत

 फायरिंग के दौरान गोली रतिराम की भाभी अहिल्या को लग गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। गोली लगने से रतिराम की भतीजी घायल हुई है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दे दिए हैं और आरोपियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा सभी आरोपी एक ही परिवार के हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News