उमा भारती ने कांग्रेस को बताया 'अंग्रजों की जूठन', कहा- ये हैं नकली गांधी

Saturday, May 04, 2019-06:46 PM (IST)

भोपाल: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने भोपाल से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह के समर्थन में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उमा भारती ने इस दौरान कांग्रेस को 'अंग्रेजों की जूठन' तक कह दिया।

PunjabKesari

उमा भारती ने मंच से कहा कि, कैसे सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए भारत ने एक हजार साल से झेले जा रहे अपमान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'भारत को पहले मुगलों ने लूटा और फिर उसके बाद अंग्रेजों ने, जब अंग्रेज चले गए तो अपनी जूठन यहां कांग्रेस के रूप में छोड़ गए'।

PunjabKesari

सरनेम को लेकर कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, 'मोदी ने हमें हिंदुस्तानी होने का गर्व दिया है'। उमा ने 'गांधी' सरनेम लगाने पर भी कांग्रेस नेताओं की खिंचाई की। नेहरू गांधी के परिवार में नेहरू असली है, लेकिन ये गांधी सरनेम फर्जी रूप से लगाते हैं क्योंकि इन्होंने गांधी की शहादत के बाद गांधी लगाया है। इनका परिवार नकली गांधीवादी है और असली गांधी उमा भारती जैसे लोग हैं।

PunjabKesari
 

साध्वी प्रज्ञा की आपबीती सुनाई
उमा भारती के निशाने पर कांग्रेस तो रही ही लेकिन इसके साथ ही उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आपबीती भी वहां मौजूद लोगों को सुनाई। उमा भारती ने आरोप लगाते हुए कहा कि, जेल में प्रज्ञा को क्या पिलाया जाता था, मैं ये अपने मुंह से नहीं कह सकती। अस्पताल में साध्वी ने कहा था कि मेरे गुरु से कहना कि मैंने संन्यासी जीवन का एक भी नियम नहीं तोड़ा है'।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News