Punjab Kesari MP ads

उमंग सिंघार का दावा, कमलनाथ सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं दिग्विजय सिंह

Tuesday, Sep 03, 2019-01:38 PM (IST)

भोपाल: कमलनाथ सरकार में वन मंत्री उमंग सिंघार ने एक बार फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कमलनाथ सरकार को ब्लैक मेल कर रहे हैं। वन मंत्री सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर रेत उत्खनन करवाने के भी आरोप लगाएं हैं।

PunjabKesari

सोनिया गांधी को लिखा पत्र
मंत्री उमंग सिंघार ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह पर लगाए आरोप
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह चुनिंदा विधायक और मंत्री के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि जनता को रेत सस्ती मिले फिर क्यों वह अपने ठेकेदारों को घुसेड़ते हैं, सरकार पर दबाव बनाते हैं। वह बच्चों की तरह जिद करते हैं। वह संभागीय स्तर पर मीटिंग करते हैं। ट्रांसफर पोस्टिंग कराते हैं और मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर उसे वायरल करते हैं। उन्होंने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पत्र लिखने की क्या जरुरत है वो तो खुद पर्दे के पीछे से प्रदेश सरकार को चला रहे हैं। 10 साल मुख्यमंत्री रहे तो फिर से कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मलाई काटने क्यों आ गए। सिंघार ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उन्हीं की शैली में जवाब देना जरुरी है।

PunjabKesari

बीजेपी ने ली चुटकी, मुख्यमंत्री कौन है
सिंघार के बयान के बाद अब बीजेपी ने कमलनाथ सरकार पर चुटकी ली है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी से अपील की है कि वो इसमें हस्तक्षेप कर स्थिति साफ करें। मध्य प्रदेश का असली मुख्यमंत्री कौन है ये हाईकमान तय करे, क्योंकि अफसर भी कंफ्यूज हैं कि किसकी सुने और किसकी नहीं सुने।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News