केंद्रीय मंत्री का दावा- ''RBI और सरकार के बीच नहीं है कोई तनाव''

11/19/2018 5:07:05 PM

इंदौर: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंदौर में आयोजित संवादाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार के बीच कोई तनाव नहीं है। RBI के साथ आज हुई बैठक सामान्य (रूटीन) बैठक है। विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं में मौजूदा सरकार का कोई दखल नहीं हैं।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में संवैधानिक संस्थाओ का अपमान होता था, लेकिन वर्तमान सरकार ने हर संवैधानिक संस्था का सम्मान किया है। गोयल ने राफ़ेल विमान सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराए जाने के प्रश्न पर कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस केवल भ्रम फैला रहीं हैं। सैन्य सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य और तर्क जेपीसी से जांच संभव नहीं। सदन में इस विषय पर बहस की जा सकती हैं। 


PunjabKesari

गोयल ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। यह डबल इंजन प्रदेश के विकास को गति दे रहे हैं।मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल में विनाश देखा था। कांग्रेस के बीमारू राज्य में शिवराज सरकार ने विकास कर दिखाया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार में मध्यप्रदेश की जनता बुनियादों सुविधाओं से भी वंचित थी। शिवराज सरकार ने प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली जैसी सुविधाएं यहां की जनता को दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News