MP News: मोदी कैबिनेट में शामिल सावित्री ठाकुर नहीं लिख पाईं सही स्लोगन, जो लिखा वह पढ़ पकड़ लेंगे माथा..

Wednesday, Jun 19, 2024-02:36 PM (IST)

धार। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन ही ठीक से नहीं लिख पाईं। उन्होंने जो लिखा अब वह चर्चा का भी विषय बन चुका है। सावित्री ठाकुर मोदी कैबिनेट में महिला बाल विकास राज्य मंत्री हैं। आपको बता दें की धार जिले में तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। यह मामला मंगलवार का है प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को बुलाया गया था।PunjabKesariइस दौरान उन्होंने शिक्षा रथ को हरी झंडी दिखाई। इसी रथ पर फ्लेक्स पर सावित्री ठाकुर ने गलत स्लोगन लिख दिया। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन ही ठीक से नहीं लिखा उन्होंने लिखा - बेढी पाडाओ बच्चाव। 

PunjabKesari
इसको लेकर अब कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि लोकसभा चुनाव जीती धार महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखना था लेकिन वह भी लिखते नहीं आ रहा है बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News