Punjab Kesari MP ads

बीजाडांडी जनपद में घमासान: CEO बसंती दुबे के खिलाफ जनप्रतिनिधियों का मोर्चा, हटाने की मांग तेज

Tuesday, Mar 17, 2026-05:12 PM (IST)

मंडला (अरविंद सोनी): जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत में इन दिनों प्रशासनिक विवाद गहराता नजर आ रहा है। जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बसंती दुबे के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

PunjabKesari, Bijadandi, Mandla, MP News, Panchayat Issue, CEO Controversy, Basanti Dubey, Political News, Rural Development, Breaking News

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने एकमत होकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बसंती दुबे की कार्यशैली और व्यवहार के कारण पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सरपंचों, सचिवों और आम नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे न केवल विकास कार्य बाधित हो रहे हैं, बल्कि कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच असंतोष का माहौल भी बन रहा है।

PunjabKesari, Bijadandi, Mandla, MP News, Panchayat Issue, CEO Controversy, Basanti Dubey, Political News, Rural Development, Breaking News

इसी को देखते हुए जनपद सदस्यों ने मांग की है कि बसंती दुबे को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और उनके खिलाफ मिली शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं जिला पंचायत के सीईओ ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन प्राप्त हुआ है और मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से निर्णय लेता है और क्या जनप्रतिनिधियों की मांगों पर अमल होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News