वैलेंटाइन वीक अपने पूरे शबाब पर, 2 स्कूली छात्राओं ने कर दी मजनू की पिटाई

2/11/2021 12:44:29 PM

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): एमपी के छिंदवाड़ा जिले में एक वीडियो जमकर वायरल है। वायरल वीडियो में 2 लड़कियों 1 लड़के को बीच सड़क पर जमकर मार रही हैं। वीडियो छिंदवाड़ा शहर के गणेश चौक इलाके का है। जहां दो स्कूली लडकियां एक लड़के की छेड़ने के चक्कर मे जमकर पिटाई कर रही है। उसके बाद बीच सड़क पर ही लड़के की पिटाई देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Chhindwara, Valentine's Day, beating Majnu, video viral

वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे लड़कियां एक लड़के को पीट रही हैं। जैसे-जैसे वैलेंटाइन डे पास आते जा रहा है, वैसे-वैसे मजनुओं की हरकतें भी शबाब पर आती जा रही हैं। लड़कियों द्वारा लड़के को मारे जाने को देखने के लिए सड़क पर भीड़ उमड़ी हुई थी। इस दौरान दूसरे लोग सिर्फ वीडियो बना रहे थे। हालांकि दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। विवाद की सूचना पर बाद में पुलिस जरूर पहुंची थी। पुलिस ने लड़के लड़कियों को समझाइश देकर उन्हें घर भेज दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News