Punjab Kesari MP ads

वीडी शर्मा बोले- ED, CBI, IT के छापों से उन्हीं को डर लग रहा है जो लोग गलत है...

Thursday, Sep 22, 2022-04:20 PM (IST)

खंडवा(निशात सिद्दिकी) : मध्यप्रदेश के खंडवा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस केवल ट्विटर कांग्रेस हो गई है। वहीं लंपी वायरस पर चीतों को लेकर कांग्रेस के तंज पर कहा कि मुख्यमंत्री ने चीतों को भी गंभीरता से लिया है और गौवंश को लंपी वायरस से बचाने का काम भी उतनी ही गंभीरता से कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि ED, CBI, IT के छापों से उन्हीं को डर लग रहा है जो लोग गलत है।

PunjabKesari

नगर निकाय चुनाव प्रचार पर खंडवा पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अब ट्विटर कांग्रेस बन गई है। 17 महीने की सरकार में कमलनाथ ने कई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया। जिनसे मध्य प्रदेश की जनता को फायदा होता था। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल खड़े किए है।  उन्होंने कहा कश्मीर में धारा 370 का जनक कौन है? कश्मीर में धारा 370 किसने लगाई थी? आज जो लोग यह यात्रा लेकर के निकले हैं, वह इस बात का जवाब दें। शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने देशभर में ED, CBI, IT के छापों के लेकर कहा कि जिन्होंने गलत नहीं किया उन्हे डरने की जरूरत नहीं है। जो गलत कर रहे हैं, वही चिल्ला रहे हैं।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खंडवा जिले के पुनासा और हरसूद में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर दौरे पर है। जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी जीतेगी क्योंकि बीजेपी की सरकारों ने धरातल पर काम किया है और जनता अच्छे से जानती है कि 15 महीने में मध्यप्रदेश की क्या हालत हुई थी। लंपी वायरस को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा मध्य प्रदेश की सरकार इस बीमारी को लेकर गंभीर है और लगातार गोवंश को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News