सांसद केपी यादव मामले में वीडी शर्मा ने कहा बीजेपी में समाधान खोजने की है व्यवस्था

1/30/2022 5:58:04 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीजेपी सांसद केपी यादव द्वारा लिख गए पत्र का मामला तूल पकड़ रहा है। आज ग्वालियर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केपी यादव से मेरी बात हो चुकी है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में है. उसमें छोटी मोटी बातें होती रहता हैं। लेकिन पार्टी में बातचीत का रास्ता खुला है और खुला रहेगा।   

लगते रहते हैं आरोप-प्रत्यारोप: वीडी शर्मा 

ग्वालियर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सांसद केपी यादव के मुद्दे पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में एक व्यवस्था है, हमारे यहां एक पद्धति है। कार्यकर्ता एक मनुष्य है वह सांसद, विधायक भी मनुष्य हैं। इसलिए ऐसा न हो तो हम भगवान ही बन जाएंगे। थोड़ी बहुत बातें सभी जगह होती हैं। बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा दल है। 70% भू-भाग पर बीजेपी विराजमान है। इन चीजों का समाधान निकालने की व्यवस्था है। सांसद केपी यादव पर लगे भू-माफिया के आरोपों पर वीडी शर्मा ने कहा कि मेरे ऊपर भी आरोप लगे हैं। जबकी व्यापम के अंदर मेरा दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं था। दिग्विजय सिंह कहते हैं कि मैं सबसे बड़ा आरोपी हूं, आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News