Punjab Kesari MP ads

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर ! आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Monday, Apr 06, 2026-10:58 AM (IST)

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश में मौसम का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला टीकमगढ़ जिले में से सामने आया है। जहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हुई है। घटना उस वक्त हुई जब महिला खेत में परिवार के साथ काम कर रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार यह घटना थाना चंदेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैवर में हुई है। जहां रविवार देर शाम अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली चमकने से खेत में काम कर रही महिला चपेट में आ गई। घटना में उसकी मौत हुई है। मृतिका की पहचान बिचकू पत्नी चतुर्भुज कुशवाहा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम जैवर के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से ही हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद मृतिका के परिवार में कोहराम मच गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News